ESIC की Chint Se Mukti सुविधा का घर बैठे ऐसे ले सकते हैं लाभ, नहीं होगी परेशानी

Posted By: Himmat Jaithwar
3/19/2020

केंद्र सरकार कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम ESIC के माध्यम से देश के करोड़ों सरकारी और निजी कर्मचारियों को बीमे का फायदा देती है। इसके तहत लोगों को कम खर्च में इलाज के सात ही परिवार को जरूरत के वक्त बीमे का फायदा भी मिलता है। ईएसआई ESI के तहत वो लोग आते हैं जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपए या इससे कम है। सरकार ने पिछले साल ही इसकी सीमा बढ़ाकर 21 हजार रुपए की है वहीं सरकार ने कर्माचारियों को फायदा पहुंचाते हुए इसमें अंशदान की रकम 6.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी किया है। अगर आप भी ESI के तहत आते हैं और इसमें आपकी तनख्वाह से अंशदान कटता है तो आप इस पर नजर रख सकते हैं। हम आपके लिए ऐसी ऐप की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें ESI की Chinta Se Mukti ऐप शामिल है और यहां आप यहां पर बड़ी आसानी से अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।

जानिए क्या है इसका पूरा तरीका

ऐसे डाउनलोड करें उमंग ऐप Umang App


- Umang App को Google Play Store या iOS स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

- इंस्टाल होने के बाद App खोलें और रिजस्ट्रेशन करें, इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है।

- इसके बाद अपना mPin सेट करना है।

- इसके बाद आपको कुछ सिक्योरिटी से जुड़े प्रश्नों के जवाब देना है और अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी है। है।

- यूजर्स चाहें तो आधार डिटेल्स का ऑप्सन छोड़ भी कर सकते हैं।

ESIC बीमा व अन्य जानकारी देखें

- इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करने के बाद उसमें ESIC वाले ऑप्शन में जाना होगा।

- यहां क्लिक करते ही आपको कई विकल्प नजर आएंगे जिनमें माय प्रोफाइल My Profile, सर्विससेस Services, ईएसआईसी स्कीम्स, ESI Centers, ग्रीविएंसेस Grievances, अबाउट ईएसआईसी About ESIC Schemes जैसे विकल्प नजर आएंगे।

My Profile

- यहां आप प्रोफाइल वाले विकल्प में जा जाकर अपने और अपने परिवार के बारे में जानकारी देख सकते हैं। साथ ही अन्य जानकारी भी मिल जाती है।

- इसमें आप यह देख सकते हैं कि ईएसआई द्वारा इसमें आपके बारे में दी गई सारी जानकारी सही है या नहीं।

- इसे यूज करने से पहले आपको IP नंबर और आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा जिस पर आपको OTP आएगा। इसकी मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं।

- इस सेक्शन में आप अपने और परिवार की जानकारी के साथ ही बीमा नबंर, डिस्पेंसरी का नाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख और दूसरी जानकारियां देख सकते हैं।

Services

- वहीं सर्विसेस वाले विकल्प में आपको आपके द्वारा बीमें के लिए दिए गए योगदान और उसकी हिस्ट्री के साथ ही यह भी देख सकते हैं कि आपका नियोक्ता इसमें योगदान दे रहा है या नहीं।

- यहां आप अपने और नियोक्ता द्वारा दिए जा रहे योगदान को देख सकते हैं। आप यहां ऊपर की तरफ जाकर महीने के हिसाब से दिए गए योगदान को भी देख सकते हैं।


- इसके बाद आपको Benefits नाम का पेज मिलता है। इसके तहत आपसे जुड़े सभी कॉलम हैं। यहां जिस विकल्प के सामने Yes लिखा है उसका मतलब है कि आप उस फायदे को ले सकते हैं।

- वहीं किसी विकल्प के आगे No लिखा है तो इसका मतलब आप उस विकल्प का फायदा नहीं ले सकते। ईएसआई ने 175वीं बैठक में तय किया है कि सुपर स्पेशिलिटी फायदे आपको और आपके परिवार को 6 और 12 महीने में मिलेंगे।

- यहां आप क्लेम स्टेटस भी देख सकते हैं। अगर आपने बीमे के लिए क्लेम किया है तो यहां उसकी ताजा स्थिति पता लगेगी।

ESIC Centers

ऐप में आप ESIC सेंटर्स को भी ढूंढ सकते हैं। यहां आपके जिल में मौजूद अलग-अलग सेंटर्स की जानकारी भी मिल जाएगी।

Grievances

इस सेक्शन के तहत आप किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने का विकल्प चुनकर आप इसे खोले और यहां अपनी सारी जरूरी जानकारी डालें।



Log In Your Account