रतलाम, शहर के हाट की चौकी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवश्य में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दरअसल कुछ दिनों पहले राजेंद्र नगर में घायल अमजद का झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े की रंजिश को लेकर आज रविवार को दोपहर आरोपी राजा घोड़ी और उसके कुछ साथियों ने अमजद पर जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमजद गंभीर रूप से घायल हो गया। हाट की चौकी पुलिस घायल अमजद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन भी पहुंचे। प्राथमिक इलाज कर घायल अमजद को मेडिकल कॉलेज हेज दिया गया।
मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं हाट की चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी टीम ने हमले के मुख्य आरोपी राजा घोड़ी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।