रतलाम से गुजरा मुंबई पुलिस का काफिला, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाया जा रहा मुंबई

Posted By: Rafik Khan
10/20/2026

रतलाम से गुजरा मुंबई पुलिस का काफिला, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाया जा रहा मुंबई

 रतलाम | रफीक खान

 रतलाम। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है। मामले के तीन आरोपियों को लेकर मुंबई पुलिस का काफिला रतलाम के रास्ते से गुजरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को कोटा से सड़क मार्ग के जरिए मुंबई ले जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस का काफिला 8 लेन एक्सप्रेसवे से होते हुए रतलाम के रास्ते मुंबई की ओर रवाना हुआ। आरोपियों को ले जाने के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। काफिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस की निगरानी में तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल, मामले में मुंबई पुलिस की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

 तेज़ इंडिया TV | सच की तस्वीर



Log In Your Account