बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात

Posted By: Himmat Jaithwar
2/23/2021

रतलाम। बीते लंबे समय से रतलाम जिले के अधिकांश थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओ से जुड़े अपराधों में वृद्धि सामने आई है । पुलिस द्वारा महिलाओ के लिए कई हेल्प लाइन नम्बर समेत अन्य कई व्यवस्था होने के बावजूद इस प्रकार के अपराधो पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लग पाया है।

बीते 20 दिन में जिले के अलग-अलग थानों में महिलाओ के साथ हुए दुष्कर्म के करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके है। वही बिलपांक में भी एक युवक द्वारा विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


बिलपांक थाने पर पदस्थ उप निरीक्षक सपना राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित महिला विवाह कार्यक्रम के चलते 20 किमी की दूरी पर स्थित अपने मामा के गांव सुरजापुर गई थी। जहां उसी गांव में रहने वाले आरोपी प्रकाश पिता भेरूलाल सिंगाड ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता रात्रि के समय अपने मामा के घर में से कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर पीड़िता का मुँह दबाकर घर पीछे स्थित खेत में ले गया और महिला की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहा से भाग गया। जिसके बाद महिला अपने घर में पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी।

जिसके बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। फ़िलहाल मामले आरोपी फ़रार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है




Log In Your Account