जिले में नहीं थम रहे नाबालिग युवती के साथ शारीरिक शोषण के मामले ,एक और दुष्कर्म का मामला समाने आया

Posted By: Himmat Jaithwar
2/25/2021

रतलाम। रतलाम जिले में नाबालिग युवती के साथ शारीरिक शोषण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जहां अधिकांश थानों में महिलाओ से छेड़कानी के मामले बढ़ते जा रहे है। वही दुष्कर्म के मामलों में भी लगातार वृद्धि सामने आ रही है। एक आंकड़े के अनुसार जिले में बीते 20 दिनों में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामलो में आरोपी पीड़िता के जानपहचान वाले ही है। इस बीच जिले में एक और नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला समाने आया है।

महिला थाने पर पदस्थ उप-निरीक्षक पिंकी आकाश से मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र निवासी नाबालिग युवती की बहन के सुसराल पक्ष के बालिग आरोपी जितेन्द्र पिता कान्हा जाति भाभर भील नि.ग्राम मुन्दड़ी थाना बिलपांक ने शादी का झांसा देकर कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जितेन्द्र रिश्तेदारी के चलते पीड़िता के घर आता-जाता था।

इस बीच 22 फरवरी को आरोपी पीड़िता के घर आया था। इस दौरान पीड़िता अपने खेत पर काम कर रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी भी खेत पर पहुंच गया और युवती को अकेला पाकर उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवती जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को बताई।

जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ धारा 363,366, 376,506 भादवि. एवं 5n/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। फ़िलहाल मामले आरोपी फ़रार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



Log In Your Account