सऊदी के दमाम बंदरगाह से 80 टन ऑक्सीजन भारत के लिए रवाना, ऑपरेशन ऑक्सीजन मैत्री की शुरुआत

Posted By: Himmat Jaithwar
4/26/2021

मेडिकल ऑक्सीजन संकट के बीच सरकार ने विविध देशों से संपर्क साधा। अब ऑपरेशन ऑक्सीजन मैत्री का श्रीगणेश हुआ है। कई देशों से ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कर लाई जा रही है। इस क्रम मे रविवार को सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से 4 क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन का जत्था भारत के लिए रवाना हुआ।

ये जत्था जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। अदाणी समूह की अगुवाई में यह जत्था लाया जा रहा है। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर रविवार को ही मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने के उपयोग में आने वाले पाइप का जत्था भी आ पहुंचा। हजीरा पोर्ट से एमवी हाय नाम 86 नामक जहाज कांंडला पहुंचा।

इस पर 4722.82 टन स्टील पाइप, 1389.47 एमटी स्टील बार, 892.326 एमटी जंबो बेग और 170.535 प्रोजेक्ट कार्गो कंडला मे उतरा। कांंडला पोर्ट के प्रवक्ता ओमप्रकाश दादलाणी ने बताया कि इन पाइप से ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार होते हैं। इनमें से कुछ जत्था भोपाल को भेजा जाएगा।



Log In Your Account