अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने डोनेट की 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें और 5000 नेजल कैनुला, यूके बेस्ड एनजीओ से भी मिला समर्थन

Posted By: Himmat Jaithwar
5/2/2021

कोविड 19 की दूसरी लहर लगातार भारत के लिए खतरनाक साबित हो रही है। कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है जिससे देश में ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन, जरूरी दवाइयों और यहां तक की अस्पतालों में बेड की कमी भी हो गई है। इस भयानक स्थिति में बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने यूके से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए थे जिसके बाद अब उनके पास 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें और 5000 नेजल कैनुला मशीनें जमा हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बड़े कंट्रीब्यूशन की जानकारी देते हुए सहयोग देने वालों को धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस लिखती हैं, उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस नेक काम में मेरी मदद की है।

एक्ट्रेस ने ये काम एक एनजीओ की मदद से किया है, जिसका नाम दैविक फाउंडेशन है। ट्विंकल ने इस फाउंडेशन की पोस्ट री-पोस्ट किया है, जिसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शिपमेंट के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा गया है, शुक्रिया आप सभी का जिन्होंने सहयोग दिया और जो लगातार सहयोग दे रहे हैं। अब हम 250 यूनिट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 5000 नेजल कैनुला को इंडिया भिजवाने के लिए तैयार हैं।

यूके से आए हैं 120 ऑक्सनीजन कंसंट्रेटर

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उन्होंने खुद 100 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है जबकि 120 मशीन लंदन एलीड हेल्थ से जुड़ीं डॉ द्रश्निका पटेल और डॉ गोविंद बंकानी ने दान की हैं। इसके साथ ही एक्टर ने जनता से भी इस महामारी में मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है।



Log In Your Account