जन्मदिन पर फिजूलखर्ची से बचकर जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां, सागर इंगले ने पेश की समाजसेवा की मिसाल

Posted By: Himmat Jaithwar
10/31/2026


130 किलो खाद्यान्न दिव्या फाउंडेशन को किया भेंट, मरीजों और कर्मचारियों को कराया भोजन; जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर

रिपोर्टर – मो. अकील, बुलढाणा। जन्मदिन पर केक काटने और जश्न में फिजूलखर्ची करने के बजाय जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाकर जन्मदिन मनाने की एक सराहनीय पहल सामने आई है। रायपुर के MNS डिपार्टमेंट हेड एवं रूरल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्य सागर इंगले ने अपना जन्मदिन दिव्या फाउंडेशन के जरूरतमंद मरीजों और कर्मचारियों के बीच पहुंचकर मनाया।

सागर इंगले ने दिव्या फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्या सेवा रेजिडेंशियल एंड रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट में रहने वाले मरीजों एवं कर्मचारियों को भोजन कराया। इसके साथ ही संस्था की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 130 किलो खाद्यान्न भी भेंट किया।

इसमें 50 किलो गेहूं, 30 किलो दाल और 50 किलो चावल शामिल हैं। यह खाद्यान्न संस्था में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था में सहयोगी बनेगा।

सागर इंगले की इस पहल ने संदेश दिया कि जन्मदिन की असली खुशी महंगे आयोजनों और दिखावे में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने में है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इस अवसर पर MNS सब-तालुका अध्यक्ष अविनाश सुरदकर, अंकुश बरंडवाल, शुभम जाधव, वैभव जाधव, सागर खरे, सागर नेवरे, मयूर खिल्लारे सहित अन्य MNS कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सागर इंगले की इस सामाजिक पहल ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया है कि जन्मदिन सिर्फ अपनी खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी में खुशी बांटने का भी अवसर हो सकता है।



Log In Your Account