स्कूटी सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और युवती को बनाया निशाना, डीआईजी ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया

Posted By: Himmat Jaithwar
6/15/2021

राजधानी के अनलॉक होते ही बदमाशो के हौसले बुलंद हो गए है। लॉकडाउन खुलते ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कोहेफिजा में सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 मिनट में दो चेन स्नैचिंग की वारदात की। इसमें पहले एक 70 वर्षीय महिला और फिर 21 वर्षीय लड़की को निशाना बनाया। वारदात के बाद दोनों स्कूटी सवार बदमाश मौके फरार हो गए। इस मामले में भोपाल डीआईजी ने आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, कोहेफिजा पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मधु जैन परिवार के साथ जानकी नगर में रहती है। वह मंगलवार सुबह टहलने के लिए निकली थीं। सुबह करीब 5.47 बजे वह सर्वाेतम अस्पताल के पास पहुंची थीं। तभी पहले से पीछा कर बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन कर फरार हो गए।

इसके कुछ देर बाद ही कुछ ही दूरी पर इंद्रविहार कॉलोनी की 21 वर्षीय प्रियंका दूध लेने के लिए घर से निकली थी। वह मेयो कॉलेज के सामने पहुंची थी कि पीछे से आए बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन कर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

20 हजार का इनाम घोषित किया

वहीं, महिला और लड़की के गले से चेन लूट की दोनों वारदात में शामिल आरोपियों की सूचना देने ववाले व्यक्ति को डीआईजी शहर इरशाद वली ने 20 हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल- 0755-2677406, 2555922, 9479990454, थाना क्राइम ब्रांच- 07552443212 पर सूचित करने नंबर जारी किए है।



Log In Your Account