अब तक एक लाख 14 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,528 लोगों ने दम तोड़ा, केवल न्यूयॉर्क में 758 की जान गई

Posted By: Himmat Jaithwar
4/13/2020

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 52 हजार 652 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 400 ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5 लाख 60 हजार 425 22 हजार 105 32 हजार 634
स्पेन 1 लाख 66 हजार 831 17 हजार 209 62 हजार 391
इटली  1 लाख 56 हजार 363 19 हजार 899  34 हजार 211
फ्रांस 1 लाख 32 हजार 591  14 हजार 393 27 हजार 186
जर्मनी 1 लाख 27 हजार 854 3,022    60 हजार 300
ब्रिटेन 84 हजार 991 10 हजार 612 77 हजार 663
चीन 82 हजार 052 3 हजार 339 344
ईरान 71 हजार 686 4 हजार 447 43 हजार 894
तुर्की  56 हजार 956     1 हजार 198 3 हजार 446
बेल्जियम 29 हजार 647 3 हजार 600 6,463

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

इटली: 19 मार्च के बाद सबस कम मौत
इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं।

प्रिस्ट डॉन जियानकार्लो रग्गियरी ने मंडली के सदस्यों की तस्वीरों के साथ। इटली में लॉकडाउन के बीच ईस्टर मनाया गया। प्रार्थना की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के  50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।

फ्रांस: लॉकडाउन के बीच पेरिस में कैनाल डी लोरक के तट पर लोग मौसम का आनंद ले रहे। यहां कुछ दिनों से मौतों की संख्या में कमी आई है। यहां अब तक 14 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: 108 नए मामले
चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।

चीन: बीजिंग के फाइनेंशियस स्ट्रीट पर लोगों की भीड़। देश में 77 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

इजराइल: देश के पूर्व प्रमुख रब्बी डोरेन की मौत
इजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बक्शी डोरेन की कोरोनावायरस से मौत हो गई। वे 79 साल के थे। जेरूशलेम के शेरे जेडेक मेडिकल सेंटर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अस्पताल प्रशाससन के अनुसार, वे कुछ दिनों पहले ही भर्ती हुए थे। रविवार को उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। कोरोना के अलावा उन्हें कई और बीमारियां भी थीं। उन्होंने 1993 से 2003 के बीच इजराइल के प्रमुख रब्बी के रूप में कार्य किया था। यहां 

तुर्की: राष्ट्रपति ने गृह मंत्री का इस्तीफा लेने से इनकार किया
तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप अर्दोआन ने गृह मंत्री सुलेमान सोयलू का इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने देश के 31 प्रांतों में 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग दुकानों में पहुंचने लगे। लोगों ने न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क लगाए। इसकी वजह से गृह मंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी।  इस वजह से रविवार रात उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, वे आगे भी सरकार के लिए कार्य करते रहेंगे। 10 अप्रैल को मंत्री ने 48 घंटे कर्फ्यू का ऐलान किया था। यहां कोरोना से अब तक लगभग 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 56 हजार 956 संक्रमित हैं।

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 10 अप्रैल को तुर्की के 31 प्रांतों में 48 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया। इसके बाद अंकारा में अतातुर्क प्रतिमा के पास कबूतरों का झुंड नजर आया।

चिली: 7,213 संक्रमित
कोरोना के कारण चिली में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। सात हजार 213 लोग इससे संक्रमित हैं। सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान चिली में कोरोना के 286 नए मामले दर्ज किए गए और सात लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 2,059 लोग ठीक हो चुके हैं। चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है उन्हें एहतियाती तौर पर लॉकडाउन में रहना पड़ेगा।



Log In Your Account