लूट के लिए कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने गोलियां बरसाईं; व्यापारी और उसके दो बेटों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Posted By: Himmat Jaithwar
6/28/2021

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें व्यापारी और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की पत्नी की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि ये बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे। बदमाशों पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

मामला लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक यह हमला रियाज उर्फ रियाजुद्दीन के घर पर हुआ। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी हो रही है। घटना के वक्त लोकेशन पर जिन लोगों के मोबाइल फोन चल रहे थे, उनकी भी जांच हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

घर के अंदर पड़े खून के धब्बे। पुलिस ने घर को भी सील कर दिया है।
घर के अंदर पड़े खून के धब्बे। पुलिस ने घर को भी सील कर दिया है।

लूटपाट का आरोप, पुलिस ने इंकार किया
घटना रात के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर से घुसे थे और लूटपाट भी की। इस दौरान कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन और उनके बेटे इमरान और अजरुदीन को पहले बंधक बनाया बाद में गोली मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। जबकि घर के पहली मंजिल पर रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा को सर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश छत के रास्ते कूद कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया , मौके पर गाजियाबाद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ डीआईजी अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक देहात ई रजा निरीक्षण किया। DIG अमित पाठक ने बताया कि अभी तक की जांच में लूट की बात साफ नहीं हो पाई है। बदमाशों के फोर्स फुली घर में घुसने का भी कोई सबूत नहीं मिला है। कई एंगल पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

सपा जिला अध्यक्ष राशिद मलिक के रिश्तेदार थे कपड़ा व्यापारी
बताया जाता है कि कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रशिद मलिक के करीबी रिश्तेदार थे। घटना के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश है। सपा नेताओं ने योगी सरकार पर हमला बोला। कहा कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से अपराध में इजाफा हुआ है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के कई बड़े अफसर पहुंचे।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के कई बड़े अफसर पहुंचे।

10 दिन पहले ही बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में 13 जून को बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी। घर में ही दंपति के शव मिले थे। उनके बेटे ने घर में लूट होने की कहानी बताई थी, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसी ने अपने माता-पिता को मार डाला था। पुलिस ने दंपति के बेटे रवि को गिरफ्तार कर लिया था।



Log In Your Account