लॉकडाउन में कनिका कपूर और रामायण को सबसे ज्यादा किया गया सर्च, सामने आई रिपोर्ट

Posted By: Himmat Jaithwar
4/25/2020

लॉकडाउन के दौरान सभी बस यही जानना चाहते हैं कि हर जगह चल क्या रहा है। हाल ही में वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे रिलीज किया है। बता दें कि यह सर्वे पिछले एक महीने में यूजर्स के डेली सर्च के आधार पर है। इस सर्वे में बताया गया है कि भारत में किसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा कनिका कपूर और रामायण के बारे में सर्च किया गया है।

सबसे ज्यादा शॉकिंग बात ये है कि बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे ज्यादा सर्च कनिका कपूर को किया गया है। बता दें कि हमेशा सबसे ज्यादा सर्च लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर रहती थीं। लेकिन इस बार कनिका कपूर को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दरअसल, कनिका को कोरोना वायरस हो गया था। इसके बाद लोग उनके बारे में पूरा अपडेट ले रहे थे और यही वजह है कि इस बार वह सबसे ज्यादा सर्च सेलिब्रिटी बन गईं।

वहीं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सबसे अधिक खोजे गए पुरुष सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर हैं।

अगर शोज की बात करें तो इस बीच सबसे ज्यादा जिस शो के बारे में सर्च किया गया, वो रामायण है। रामायण ने बिग बॉस, ड्राइव, तानाजी, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज फिल्मों और शोज को पछाड़ा है।
कोरोना वायरस के पहले दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट, दिल्ली वायलेंस और जेएनयू वायरलेंस खूब सर्च किया गया है। कोरोना के बाद लोगों ने वैक्सीन फाॅर कोरोना वायरस, सोशल डिस्टेंसिंग और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन फाॅर कोरोना वायरस के बारे मेंभी सर्च किया।



Log In Your Account