ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई नहीं आ सकीं, रणबीर और नीतू के अलावा आलिया और करीना मौजूद रहे

Posted By: Himmat Jaithwar
4/30/2020

मुंबई. ऋषि कपूर का गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं। उन्होंने पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने की मंजूरी मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें सड़क के रास्ते जाने की मंजूरी दी है। रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय करेंगी। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार के वक्त वे मुंबई नहीं पहुंच सकीं।

ये लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए
नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।

ऋषि के निधन के बाद एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंचीं करीना कपूर।

ऋषि कपूर का अस्पताल से आखिरी वीडियो

नीतू कपूर की तरफ से मैसेज- ऋषि कपूर आखिरी वक्त तक डॉक्टरों का मनोरंजन करते रहे
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की तरफ से यह मैसेज जारी किया गया- ‘‘दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वे आखिर तक उनका मनोरंजन करते रहे।’’

बेटी रिद्धिमा ने कहा- आपको रोज मिस करूंगी पापा

करीना कपूर ने कहा- पापा और चिंटू अंकल, दो बेस्ट बॉयज

2 साल पहले कैंसर हुआ था 
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। पिछले गुरुवार भी उनकी सेहत खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 67 साल के ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट बजे अंतिम सांस ली।

ऋषि कपूर को देखने अभिनेत्री आलिया भट्ट रात को ही एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं।



Log In Your Account