रामायण के बाद दूरदर्शन पर कल से प्रसारित होगा 'श्रीकृष्णा', ये है प्रसारण का टाइम

Posted By: Himmat Jaithwar
5/2/2020

लॉकडाउन के दौरान घरों में समय बिता रही देश की जनता अब एक और लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक देख सकेगी। दूरदर्शन नेशनल चैनल पर अब तीन मई से श्रीकृष्णा का प्रसारण शुरू होगा। श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित इस धारावाहिक का प्रसारण रोज रात नौ बजे से होगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, " कल, रविवार 3 मईए से रोज रात 9 बजे देखें। भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा श्री कृष्णा, केवल डीडी नेशनल चैनल पर! जरूर देखें।" दरअसल, रामायण और उत्तर रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद अब श्री कृष्णा धारावाहिक भी दिखाने का निर्णय दूरदर्शन ने लिया है। 

वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।

Twitter पर छबि देखें
475 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

खास बात है कि इस प्रसिद्ध धारावाहिक का निर्माण भी रामायण बनाने वाले निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी। 



Log In Your Account