शाहरुख की फिल्म का एक्शन होगा धमाकेदार, चेन्नई की शूटिंग के लिए मेकर्स की खास प्लानिंग

Posted By: Himmat Jaithwar
9/15/2022

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी कैमियो रोल निभाया था। वहीं अब शाहरुख के फैंस उनके लीड रोल का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वे पिछली बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। वहीं अब वे साल 2023 में रिलीज होने वाली तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन्हीं में से उनकी एक फिल्म जवान भी है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है।

एक्शन सीन में होंगी 200 से ज्यादा महिलाएं
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म जवान के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में 200 से ज्यादा महिलाएं शामिल होने वाली हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाहरुख की ये फिल्म इस सप्ताह चेन्नई में एक एक्शन सीन की शूटिंग करेगी। इसके लिए एक बड़े सेट के अलावा एटली कुमार ने खुद मुंबई में 200 से 250 महिला प्रबंधन अधिकारियों को क्राइडडोर्स किया है। जो कि इस सप्ताह चेन्नई के लिए रवाना होंगे। फिल्म के लिए इस बड़े पैमाने पर इस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग 7 दिनों तक की जाएगी। वहीं शाहरुख भी अगले तीन सप्ताह के लिए फिल्म के अन्य सीन्स की शूटिंग करेंगे।

शाहरुख की अपकमिंग फिल्में
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म जवान के अलावा डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। फिल्म पठान जनवरी 2023 में रिलीज की जाएगी। वहीं डंकी फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। वहीं शाहरुख की बन रही फिल्म जवान जून 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे। शाहरुख खान पिछली बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दिए थे।



Log In Your Account