रतलाम की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग- देखे वीडियो

Posted By: Himmat Jaithwar
1/13/2023



रतलाम। डोसी गांव पास शुक्रवार की  रात प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की
 रतलाम के साथ आसपास के नगरी निकाय
नामली, सैलाना,धामनोद,जावरा  से दमकल की गाड़ियां बुलाना पड़ी किस प्रकार की कोई जनहानी की सूचना नहीं है पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए आग के कारणों का पता नहीं चल सका है ।जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में  एक प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फेक्ट्री में अचानक आग लग  गयी। आग ने कुछ देर में ही विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर  पुलिस और फायर बिग्रेड को दमकल मोके पर पहुची। फायर लॉरी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फेक्ट्री में आग कैसे लगी इसका अभी पता नही चल  सका है। लेकिन आग के विकराल रूप का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आग को लपटे  काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग की चपेट में पूरी फेक्ट्री आ गयी  जिससे  फेक्ट्री जलकर राख हो गयी।



Log In Your Account