'अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को' की तर्ज पर अलकापुरी की चौपाटी को चहेते को ठेके पर देने की तैयारी!रतलाम महापौर की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, विरोध की सुगबुगाहट

Posted By: Himmat Jaithwar
11/28/2026


रतलाम। शहर के अलकापुरी चौराहे पर निर्माणाधीन फूड जोन (चौपाटी) को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में बवाल मच गया है। 'अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को' की तर्ज पर अलकापुरी की चौपाटी को किसी चहेते को ठेके पर देने की तैयारी की जा रही हैं। स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि महापौर के कार्यकाल में शुरू किए गए लगभग सभी प्रमुख प्रोजेक्ट धरातल पर विफल होते दिखाई दे रहे हैं और अब अलकापुरी चौराहे पर बन रहे इस फूड जोन का लाभ भी अपने किसी खास व्यक्ति को देने की गोपनीय तैयारी चल रही है।

अब इसके विरोध की सुगबुगाहट महापौर की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर रही है। "क्या अब जनता के मनोरंजन स्थल भी ठेकेदारों के हवाले किए जाएंगे और क्या यही विकास है?" अलकापुरी की चौपाटी रतलाम शहर की पहचान है और इसे किसी भी कीमत पर ठेके की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। इस मामले के सामने आने के बाद से ही शहर में नगर निगम की पारदर्शिता और प्रोजेक्ट आवंटन की प्रक्रिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।



Log In Your Account