पांच गर्लफ्रेंड्स' की फोटो शेयर कर लिखा- जो उखाड़ना है उखाड़ लो

Posted By: Himmat Jaithwar
3/16/2020

रियलिटी शो 'रोडीज रिवोल्यूशन' के हालिया एपिसोड को लेकर ट्रोल हो रहीं नेहा धूपिया के बचाव में अब उनके पति अंगद बेदी उतर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहा के पांच अलग-अलग लुक्स की फोटो शेयर कर उन्हें अपनी पांच गर्लफ्रेंड बताया है। अंगद ने कैप्शन में लिखा है, "सुन मेरी बात...यहां मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स हैं...उखाड़ लो जो उखाड़ना है।" उन्होंने इसके साथ नेहा धूपिया और इट्स माय च्वॉइस को टैग किया है।

यह है पूरा विवाद

हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में शो को जज कर रहीं नेहा ने एक ऐसी लड़की का बचाव किया था, जो रिलेशनशिप में ब्वॉयफ्रेंड को धोखा दे रही थी। दरअसल, जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने उसके अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे। इस बात पर नेहा भड़क गई थीं। 

नेहा ने लड़के को फटकार लगाते हुए कहा था, 'ये जो तुम बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात ये उसकी च्वॉइस है कि वो किसके साथ घूमे। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।" 

नेहा के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन्हें फेक फेमिनिस्ट बताते हुए ट्रोल करने लगे थे। यूजर्स ने बहुत सी तस्वीरें और मीम शेयर करते हुए नेहा की बात का विरोध किया और उनका जमकर मजाक उड़ाया था। 



Log In Your Account