दिल्ली में टीवी एक्ट्रेस की मां कोरोना पॉजिटिव फिर भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया

Posted By: Himmat Jaithwar
6/13/2020

नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बावजूद उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है बल्कि होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। दीपिका सिंह की समस्या यह है कि दिल्ली में उसका संयुक्त परिवार है, 45 लोग रहते हैं। मां के पॉजिटिव आ जाने के बाद पूरा परिवार संदिग्ध हो गया है। सभी की जांच और दीपिका की मां का इलाज अनिवार्य है परंतु सरकार की तरफ से मांगने पर भी कोई मदद नहीं मिल रही है।

जब सभी प्रकार की कोशिश करने के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी तो टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद के लिए अनुरोध करते हुए वीडियो पोस्ट किया हैं।वीडियो में दीपिका कहती हैं, 'मेरा दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल जी से अनुरोध है। मेरी 59 वर्षीय मां का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका टेस्ट 5 दिन पहले किया गया था, लेकिन हमें आज तक रिपोर्ट नहीं मिला हैं। मेरे पिता को केवल एक तस्वीर क्लिक करने के लिए कहा गया था और उसके साथ हम उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। 

मैं यहां मुंबई में रहती हूं और एक छोटा बच्चा है, जिसकी वजह से मैं दिल्ली नहीं जा सकती। उन्हें बुखार के अलावा कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन वह एक संयुक्त परिवार में रहती है, जहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को भी सांस लेने में समस्या हो रही है। मेरे पिता को भी अब संदेह है। मेरी छोटी बहन इनका ध्यान रख रही थी। इसलिए हम नहीं जानते कि क्या वह भी प्रभावित है। वास्तव में सभी के टेस्ट करवाने की जरूरत है।'



Log In Your Account