न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद दो मामले सामने आए, दोनों मरीज ब्रिटेन से आए थे; दुनिया में अब तक 81.12 लाख संक्रमित

Posted By: Himmat Jaithwar
6/16/2020

बीजिंग. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है। अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालांकि, ये दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मरीज ब्रिटेन से यहां आए थे

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,82,950 1,18,283      8,89,866
ब्राजील 8,91,556  44,118 4,64,774    
रूस  5,37,210 7,091  2,84,539
भारत 3,43,026 9,915 1,80,320  
ब्रिटेन 2,96,857 41,736 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,189 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,290 34,371 1,77,010    
पेरू 2,32,992 6,860    1,19,409
ईरान 1,89,876 8,950 1,50,590
जर्मनी 1,88,044 8,885 1,72,600

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

न्यूजीलैंड : दो नए मामले

यहां 24 दिन बाद संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। दोनों ही संक्रमित ब्रिटेन से आए थे। इनके टेस्ट रिजल्ट सोमवार रात पॉजिटिव आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने दोनों मामलों की मंगलवार को पुष्टि की। देश में अब तक कुल 1156 मामले सामने आए हैं। 22 की मौत हुई। 1482 स्वस्थ हुए। न्यूजीलैंड में 80 फीसदी पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। दूसरे देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर जनरल एश्ले ब्लूमफील्ड ने कहा- दूसरे देशों से आने वाले हर नागरिक का टेस्ट किया जा रहा है। फिर चाहे उनमें संक्रमण के लक्षण हों या न हों।  

बीजिंग : कुछ हिस्सों में लॉकडाउन 
बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए। यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए।  

चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। तीन होलसेल मार्केट पहले ही बंद कर दिए गए हैं। यहां चार दिन में 106 मामले सामने आ चुके हैं। फोटो सोमवार को बीजिंग के ही एक सब्जी मार्केट का है।  

मिस्र : एक दिन में 97 लोगों की मौत
मिस्र में एक दिन में 97 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1672 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 24 घंटे में यहां 1691 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 46 हजार 289 हो गई। 12 हजार 329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिस्र डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है। देश में पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था। पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। 25 मार्च से रात में कर्फ्यु का फैसला किया गया था। 

मिस्र के काहिरा एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराती महिला। देश में संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इस बीच सरकार ने कहा है कि वो जल्द ही टूरिज्म इंडस्ट्री को फिर शुरू करेगी। हालांकि, तारीख तय नहीं की गई है। (फाइल)

इजराइल : एक दिन में 182 नए मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 24 घंटे में 182 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 237 हो गई। 26 साल के युवक की मौत हो गई। हालांकि, अब तक 15 हजार 415 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सरकार ने कहा है कि स्कूल अब 20 जून के बजाए 1 जुलाई तक खोले जाएंगे। 

इजराइल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री। इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में संक्रमण पर लगभग काबू कर लिया था। लेकिन, जैसे ही पाबंदियां हटीं। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे। (फाइल)

अमेरिका : मामले 21 लाख के पार 
जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में मामले 21 लाख के पार पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 83 हजार 944 मामले हैं। यहां 30 हजार 825 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स में एक लाख से ज्यादा मामले हैं। यहां अश्वेतों के विरोध प्रदर्शनों के बाद मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। न्यूयॉर्क में तो इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालों से टेस्ट कराने को कहा है।

चीन और अमेरिका का फैसला
चीन और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक अच्छी खबर आई। दोनों देशों ने फैसला किया है कि हफ्ते में चार फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। यानी हर हफ्ते अमेरिका से चार फ्लाइट चीन जाएंगी। और इतनी ही फ्लाइट्स चीन से अमेरिका आएंगी। अमेरिका ने कहा है कि सिएटल और डेट्रॉयट से यह फ्लाइट्स वाया सियोल चीन जाएंगी।

अमेरिका और चीन ने फैसला किया है दोनों देश एक-दूसरे के यहां हर हफ्ते चार फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगे। अमेरिकी फ्लाइट्स सिएटल और डेट्रॉयट से ऑपरेट होंगी। यह सियोल होते हुए चीन पहुंचेंगी।



Log In Your Account