कंगना की बेबाकी पसंद आई; नेपोटिज्म का आरोप झेल रहे करन, आलिया, सलमान और सोनम के लाखों फॉलोअर्स घटे

Posted By: Himmat Jaithwar
6/20/2020

सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या करना बॉलीवुड पर कई सवालिया निशान छोड़ गया है। कंगना रनोट के नेपोटिज्म के बयान के बाद करन जौहर, सलमान खान, आलिया भट्‌ट जैसे बी टाउन सितारे सवालों के घेरे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री से बाहर करने उनसे कई फिल्में छीने जाने के आरोप भी लगे हैं। इस पूरे प्रकरण में जितने लोगों का नाम सामने आ रहा है, उन सबकी फैन फालोइंग लगातार गिरती जा रही है। 

नेपोटिज्म के आरोप झेल रहे सेलेब्स के फॉलोअर्स घटे

फिल्मीज्ञान वेबसाइट नेपोटिज्म के आरोप झेल रहे सेलेब्स और स्टार किड्स को सुशांत की मौत के दूसरे दिन से फॉलो कर रही है। तब से लेकर 18 जून तक इन सभी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है। जिसे बाकयदा हर दिन के साथ अपडेट किया जा रहा है। 

कंगना ने कहा था नेपोटिज्म के कारण दी जान

सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि करण केवल स्टार किड्स को प्रमोट करते हैं।

छोटे शहरों से आने वाले और बिना गॉडफादर के मुकाम बनाने वाले स्टार्स को वे बॉलीवुड में टिकने नहीं देते हैं। कंगना की यह बेबाकी कई बॉलीवुड लवर्स को पसंद आई, जिसके कारण उनके इंस्टाग्राम पेज पर पिछले चार दिन में फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।

14 जून को कंगना के करीब 2 करोड़ 25 लाख 9 हजार 7 सौ 15 फॉलोअर्स थे, जो 18 जून तक बढ़कर 4 करोड़, 23 लाख से ज्यादा हो गई है। 

करन जाैहर के फॉलोअर्स

सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को करन जौहर के 1 करोड़ 10 लाख 78 हजार 9 सौ 90 फॉलोअर्स थे। चार दिन बाद यानी 18 जून को इनकी संख्या घटकर 10655765 रह गई। करण के 4 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। ये संख्या हर मिनट 50 फॉलोअर्स घटती जा रही है।

सलमान खान के फॉलोअर्स

सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या भी इसी तरह घट गई। 18 जून को रात 12 बजे तक सलमान खान के इंस्टाग्राम पर कुल फॉलोअर्स 3 करोड़ 37 लाख 12 हजार 6 सौ 16 ही रह गई है। सुशांत की मौत के ठीक दूसरे दिन यानी 15 जून को सलमान खान के कुल 3 करोड़ 40 लाख 96 हजार 4 सौ 66 फॉलोअर्स थे। 

सोनम कपूर के फाॅलोअर्स

सोनम कपूर ने उन लोगों के लिए एक पोस्ट किया था, जो सुशांत की मौत का दोषी रिया चक्रवर्ती को बता रहे थे। इसके साथ ही करण के शो का उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे सुशांत का नाम सुनकर ऐसा रिएक्शन देती हैं, जैसे वे जानती ही नहीं हों। 18 जून तक सोनम के 2 करोड़ 89 लाख 42 हजार 8 सौ 68 फॉलोअर्स रह गए जो 15 जून को 2 करोड़ 92 लाख 59 हजार 4 सौ 96 थे। 

आलिया भट्‌ट के फॉलोअर्स

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्‌ट और चाचा मुकेश भट्‌ट भी सुशांत की आत्महत्या के बाद सुर्खियों में रहे। राइटर सुहृता के एक बयान के अनुसार सुशांत भट्‌ट कैम्प में सड़क 2 में रोल के लिए बात करने गए थे, जो उन्हें नहीं मिला। बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को भी महेश ने ही सुशांत से दूर होने की सलाह दी थी। हालांकि आलिया पर भी नेपोटिज्म के तहत फिल्में पाने का आरोप है। इसके कारण फॉलोअर्स उनका भी बायकॉट कर रहे हैं। 18 जून तक आलिया के इंस्टा फॉलोअर्स महज 4 करोड़ 77 लाख 73 हजार 9 सौ 86 ही रह गए जो 14 जून को 4 करोड़ 88 लाख से ज्यादा थे।

अनन्या पांडे के फॉलोअर्स

अनन्या पांडे तो इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बयान पर ही ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में उन पर भी नेपोटिज्म के नाम पर लगातार फिल्में और बड़े प्रोजेक्ट मिलने का आरोप लगा है। 18 जून तक अनन्या के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कुल 1 करोड़ 22 लाख 64 हजार 3 सौ 74 रह गए, जो दो दिन पहले तक यानी 16 जून तक 1 करोड़ 23 लाख से ज्यादा थे।



Log In Your Account