अंडरटेकर ने कहा WWE रिंग को अलविदा, तीन दशक रहा दबदबा

Posted By: Himmat Jaithwar
6/22/2020

अगर आप 80, 90 के दशक में पैदा हुए हैं या फिर मिलियम किड हैं। आपने WWE की फाइट जरूर देखी होगी। और अगर नहीं भी देखी तो अंडरटेकर के बारे में जरूर सुना होगा। वही अंडरटेकर जो मरकर जिंदा हो जाता है, ऐसी कहानियां बचपन में सुनी-सुनाई जाती थीं। अंडरटेकर ताबूत में आता है। वह मरकर जिंदा हो जाता है। WWE के कार्ड गेम में अंडरटेकर की बहुत वैल्यू होती। अब अंडरटेकर ने करीब 3 दशक बाद WE की रिंग को अलविदा कह दिया है।

तीन दशक तक किया राज

NBT

अंडरटेकर ने करीब तीन दशक तक रिंग पर राज किया। डेडमैन के नाम से मशहूर अंडरटेकर का स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता था। (तस्वीर WWE टि्वटर)

अंडरटेकर का आखिरी मुकाबला

NBT

उनका आखिरी मैच रेसलमानिया 36 में था। इस मुकाबले में उनकी भिड़ंत एजे स्टाइल्स के खिलाफ थी। अंडरटेकर ने इस मैच में जीत हासिल की थी। अंडरटेकर का मानना है कि उन्होंने तीन दशक के अपने करियर को जीत के साथ खत्म कर सही फैसला किया है।

तस्वीर WWE टि्वटर)

वापसी का कोई इरादा नहीं

NBT

अपनी डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कहा कि वह मेरे करियर का आखिरी मुकाबला था। अपनी वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि WWE के चेयरमैन विंस के कहने पर वापसी होगी या नहीं यह वक्त ही बताएगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इमर्जेंसी की स्थिति में इस बारे में विचार किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। (Twitter)

अंडरटेकर का शानदार रेकॉर्ड

NBT

1990 में पहली बार अंडरटेकर ने WWE में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआत में ही आने के बाद तबके स्टार हल्क होगन को हराया था। रेसलमानिया में उनका रेकॉर्ड (25-2) का रहा है। दो दशक तक उनका 21-0 का रेकॉर्ड बनाया था। (फोटो- अंडरेटकर टि्वटर)

थैंक्यू अंडरेटकर



Log In Your Account