डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में संक्रमण के 2.12 लाख मामले मिले, इनमें अमेरिकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.29 लाख केस; दुनिया में अब तक 1.13 करोड़ संक्रमित

Posted By: Himmat Jaithwar
7/5/2020

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित हैं। इनमें 64 लाख 34 हजार 012 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 33 हजार 388 लोगों की मौत हो गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 12 हजार 326 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1.29 लाख केस अमेरिकी क्षेत्र में मिले हैं। यहां अमेरिका में सबसे ज्यादा 53 हजार 213 और ब्राजील में 48 हजार 105 नए मामले मिले। इसके बाद दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले मिले। यहां 24 घंटे में 27,947 केस मिले और 534 मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 29,35,770 1,32,318     12,60,405
ब्राजील 15,78,376 64,365 9,78,615    
रूस  6,74,515 10,027 4,46,879    
भारत 6,73,904 19,279 4,09,062    
पेरू 2,99,080 10,412 1,89,621
स्पेन 2,97,625 28,385   उपलब्ध नहीं    
चिली 2,91,847 6,192 2,57,445
ब्रिटेन 2,84,900 44,198 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,52,165 30,366 1,47,205
इटली 2,41,419 34,854 1,91,944

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

मैक्सिको: पांचवां देश जहां सबसे ज्यादा मौतें

मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है। मौतों के मामले में यह पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां शनिवार को 6,914 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 523 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 2.25 लाख संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.47 लाख लोग ठीक हुए हैं।

अमेरिका से मौक्सिको आने वाले यात्रियों का तापमान चेक करते स्वास्थ्यकर्मी। सबसे ज्यादा मौतों के मामले में मैक्सिको 5वां देश है।

ब्राजील: 1 दिन में 1091 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1091 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 42,223 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1290 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील में चर्च खोले जाने के बाद प्रिस्ट मास्क पहने नजर आए। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं।

अमेरिका: टेक्सास में 8258 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उस दिन टेक्सास में कोरोना के 8258 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 33 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 1.91 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 2608 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यहां 97 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 11,445 नए मामले सामने आए हैं।

द.अफ्रीका: लॉकडाउन के 100 दिन पूरे
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के 100 दिन हो चुके हैं। देश में 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां 1 मई से प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू की गई। इसके बाद मामले भी बढ़ने शुरू हुए। देश में 24 घंटे में 10,853 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.87 लाख हो गई है। वहीं, 3026 लोगों की जान जा चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में एक स्टोर में लोग मास्क पहने नजर आए। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

इजराइल: 29 हजार से ज्यादा मामले
इजराइल में 24 घंटे में 977 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 330 हो चुकी है। यहां 17 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने कहा कि देश के सीमा पुलिस चीफ याकुव शब्ताई कोरोना संक्रमित मिले हैं।

चीन: हुबेई में एक भी नया केस नहीं
नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में एक भी नया केस नहीं मिला है। राज्य में फिलहाल 3 बिना लक्षण वाले मरीज हैं और 121 का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, यहां 68,135 संक्रमित हैं। इनमें से 63,623 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब तक 4512 लोगों की जान जा चुकी है।



Log In Your Account