केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बनकर अधिकारियों को धमकाया था युवक, तबादले के लिए मंत्रियों को करता था कॉल

Posted By: Himmat Jaithwar
7/17/2020

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने खुद को कंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम अभिषेक द्विवेदी है। खुद को कंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताने वाले आरोपी को अभिषेक द्विवेदी सरकारी अधिकारियों को काम करवाने और तबादले सहित अन्य कामों के लिए मंत्रियों को कॉल करता था। कई बार वह बड़े नामों का सहारा लेकर अधिकारियों को धमकी भी देता था। बताया जा रहा है आरोपी अब तक छोटा मोटा कई काम भी करवा चुका है। आरोपी अभिषेक द्विवेदी पर 10 से 12 अपराध दर्ज है।

कोर्ट में पेश कर दिया
अभिषेक द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के दो आरटीओ के तबादले के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन लगाया था। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज जांच शुरू की थी, जिसके बाद फोन लगाने वाली की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने ग्वालटोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अब इंदौर पुलिस इसे दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपेगी। इंदौर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।



Log In Your Account