सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई पटना में FIR, उकसाने का आरोप

Posted By: Himmat Jaithwar
7/29/2020

पटना. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मिल रही है जानकारी के अनुसार, सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि सुशांत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस रिया से पूछताछ कर चुकी है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, सुशांत के पिता ने रिया पर प्यार में फंसाकर पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावे सुशांत के पिता ने  रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है।

पटना के राजीव नगर थाने में FIR

जानकारी के अनुसार, सुशांत के पिता ने रविवार को ही पटना के राजीव नगर थाने में IPC 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है। सुशांत के पिता का आरोप है कि उसे सुसाइड के लिए उकसाया गया, साथ ही उसको प्रताड़ित किया गया है।

मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं

सुशांत के पिता ने अपने आवेदन में लिखा है, मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि वे अकेले हैं, ऐसे में इस मामले की जांच पटना पुलिस करे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। यह टीम मुंबई पुलिस के साथ मिलकर उनसे केस डायरी के अलावे दूसरे जरूरी कागजात हासिल करेगी। बताया जा रहा है कि इस केस का आईओ राजीव नगर के थाना प्रभारी को बनाया गया है।


अब तक इन लोगों से हो चुकी है पूछताछ

गौरतलब है कि सुशांत सिंह सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, मुकेशा छाबड़ा, आदित्य चोपड़ा, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट, रूमी जाफरी जैसे बड़े नामों से पूछताछ हो चुकी है।



Log In Your Account