ट्रोल ने अभिषेक बच्चन को लिखा- अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे? एक्टर ने यूजर की कर दी बोलती बंद

Posted By: Himmat Jaithwar
7/30/2020

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान, सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो दोनों की ट्रोलिंग करने से भी बाज नहीं आते हैं। अब इन्हीं में से एक ट्रोल को अभिषेक बच्चन ने करारा जवाब दिया है।

एक्टर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए एक पारुल कौशिक नामक यूजर ने लिखा कि आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे? अभिषेक ने इस ट्वीट को पढ़ने के बाद शानदार जवाब दिया। एक्टर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'फिलहाल तो लेट कर खा रहे हैं दोनों एक साथ अस्पताल में।' दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद फिर से यूजर ने रिप्लाई किया, 'सर जल्द ठीक हो जाएं, हर किसी के किस्मत में कहां है लेट कर खाना।'

यूजर को रिप्लाई करते हुए अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया कि मैं प्रार्थना करूंगा कि आप हमारे हालात में कभी न आएं और पूरी तरह से स्वस्थ रहें। शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद, मैम। ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के इन जवाबों को खूब पसंद किया जा रहा है। 


मालूम हो कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी ट्रोल पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने एक ब्लॉग में उस ट्रोल को जवाब दिया था, जिसने कहा था, 'काश आपका निधन कोरोना वायरस से हो जाए।' अमिताभ ने ट्रोल को संबोधित करते हुए अपने नोट की शुरुआत में लिखा था कि अगर एक्टर की मौत हो जाती है तो वह क्या खो देगा। इसके बाद भी बिग-बी ने अपने ब्लॉग के जरिए ट्रोलिंग करने वालों को मुंह बंद कर दिया था।



Log In Your Account