'छपरा के रंग' , 'बानी हम शादीशुदा हो' और 'दरोगा जी छोड़ दी' के साथ खेसारी लाल के इन गानों ने होली पर मचाया धूम

Posted By: Himmat Jaithwar
3/9/2020

होली को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। लोग इस पर्व पर एक दूजे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में बिना भोजपुरी गानों के होली अधूरी लगती है। बॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा में भी होली को लेकर अच्छा खासा क्रेज दिखाई देता है। इसलिए भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने दर्शकों को लिए हर सार होली पर अपना कोई न कोई नया म्यूजिक वीडियो लेकर आते हैं और सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं। आज होली के अवसर पर हम आपको खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली फेमस गीत के बारें में बताएं जो यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। 

दरोगा जी छोड़ दी 

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का "दरोगा जी छोड़ दी" होली के अवसर पर खूब सुना जा रहा है। जहां होली के कई नए गाने पसंद किये जा रहे हैं वहीं खेसारी लाल यादव के एक पुराने वीडियो सॉन्ग को भी यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। 2019 में आए इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। अभी तक इस गाने को 2 करोड़ 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं तो वहीं संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। खेसारी लाल यादव के गायकी और डांस दोनों को काफी पसंद किया जाता है। 

माजा डबल पिचकारी के

होली पर माजा डबल पिचकारी के गाना भी धूम मचा रहा है। इस गाने को खेसारी के साथ खुशबू तिवारी ने गाया है। गाने के विडियो में खेसारी के साथ खूबसूरत शुभी शर्मा दिखाई दे रही हैं। गाने का म्यूजिक रोशन हेगडे ने दिया है जबकि इसे अजित हलचल ने लिखा है। 


लहंगा लाल हो गईल 

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली गीत 'लहँगा लाल हो गईल' का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच छा गया है। गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। गाने को सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे यूट्यूब पर 2.3 करोड़ बार देखा जा चुका है। 


बानी हम शादीशुदा 

'बानी हम शादीशुदा' गाने में खेसारी प्रियंका सिंह पर रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ कुछ घंटे ही हुए हैं और अब तक 651,054 व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने में उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, तो वहीं संगीत मधुकर आंनद ने दिया है।


छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी 

खेसारी के होली स्पेशल गानों ने 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' भी एक फेमस गीत है जो लोगों के बीच काफी प्रचलित है। यह गाना इसी साल रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 6.5 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को टुनटुन यादव ने लिखा है और राजा भट्टाचार्य ने म्यूजिक दिया है।

दोसरा के माल बानी हो

होली पर वायरल हो रहे इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने। 

होली में ठीक है

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'होली में ठीक है' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी का यह गाना पिछले साल भी खूब ट्रेंड हुआ था।



Log In Your Account