Y कैटेगरी के सिक्युरिटी कवर में मुंबई जाएंगी कंगना, अमित शाह का शुक्रिया अदा कर कहा- आपने एक बेटी के आत्मसम्मान की लाज रखी

Posted By: Himmat Jaithwar
9/7/2020

एक्ट्रेस कंगना रनोट को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। शिवसेना सांसद संजय राउत इसे लेकर लगातार एक्ट्रेस पर हमलावर हैं। कंगना ने एक दिन पहले ही वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने के आरोप लगाए थे।

वाई सिक्योरिटी क्या है?
यह किसी वीआईपी को मिलने वाली तीसरे लेवल की सुरक्षा होती है। इसमें 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इनमें एक या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होते हैं।

इससे पहले संजय राउत ने शनिवार को एक बयान में कंगना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका विरोध हो रहा है और उनसे एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग की जा रही है। हालांकि, राउत चाहते हैं कि पहले कंगना अपने बयान के लिए माफी मांगें।

राउत ने कहा, "अगर यह लड़की (कंगना) महाराष्ट्र से माफी मांगती है। तब मैं इस बारे में सोच सकता हूं। उसने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा। क्या उसमें अहमदाबाद के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत है?"

कंगना को अपशब्द कहने के बाद से राउत ट्रोल हो रहे
एक न्यूज चैनल ने कंगना के बयान पर राउत का रिएक्शन मांगा था। कंगना ने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि रोक सको तो रोक लो। जवाब में राउत ने कहा था, "महाराष्ट्र में सब पार्टी हैं। हम सब मिलकर तय करेंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कोई कानूनी कदम उठाएंगे? तो राउत ने कहा, "क्या होता है कानून? उस लड़की ने जो किया, वह कानून का सम्मान है क्या? आप क्या उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो?" इसके बाद से संजय राउत ट्विटर पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।



Log In Your Account