चार बदमाशों ने आश्रम के लोगों को बंधक बनाने के बाद साध्वी से ज्यादती की, विरोध करने पर साधु को बेरहमी से पीटा

Posted By: Himmat Jaithwar
9/8/2020

गोड्डा जिले में 38 साल की साध्वी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के पथवारा गांव की है। सोमवार देर रात चार आरोपियों ने आश्रम में घुसकर वहां मौजूद लोगों को एक कमरे में बंधक बनाया। इसके बाद साध्वी को दूसरे कमरे में ले जाकर ज्यादती की। विरोध करने पर एक साधु को भी बेरहमी से पीटा गया।

साध्वी बोकारो की रहने वालीं बताई जा रहीं हैं। मंगलवार सुबह वह पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। साध्वी के मुताबिक चारों आरोपी हथियार लिए हुए थे। इधर, आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप की जानकारी होने पर इलाके में तनाव फैल गया। एसपी वाईएस रमेश भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि एक अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सांसद का हेमंत सरकार पर निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा-



Log In Your Account