भोपाल। भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक पिता ने शर्मसार करने वाली हरकतें की है। 48 साल का पिता रात को सोते समय 19 साल की बेटी के पास पहुंच गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के चीखने पर बगल में सो रहा भाई उठ गया और फिर आरोपी पिता वहां से भाग गया। सुबह लड़की ने इस मामले में पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय लड़की पढ़ाई करती है। उसकी मां अभी महाराष्ट्र गई हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके 48 वर्षीय पिता ने दो शादियां की है। अभी उसकी सौतेली मां उसके साथ रहती हैं। रात में वह अपने कमरे में सो रही थी। थोड़ी दूरी पर भाई भी सो रहा था। इसी दौरान पापा कमरे में आ गए। उन्होंने पैर से पैर टच करने की कोशिश की, तो मैंने पैर हटा लिया।
उसके बाद वह बगल में आकर सो गए और छेड़छाड़ करने लगे। मैंने इसका विरोध किया, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दोनों हाथों को कस के पकड़ लिया मुंह भी हाथ से दबाने लगे। इसी तरह मैं चिल्लाई, तो भाई उठ गया। भाई के विरोध करने पर पाप वहां से भाग गए। घटना के बाद मां को इस बारे में बताया, तो उन्होंने मौसी को सुबह घर भेज दिया। उसके बाद हम शिकायत करने आए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी
आरोपी का नाम जाहिर नहीं किया जा सकता है
महिला और नाबालिग संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर ऐसी जानकारी नहीं दी जा सकती, जिससे पीड़िता की की जानकारी उजागर हो। ऐसे में क्योंकि आरोपी लड़की का सगा पिता है, इसलिए उसका नाम प्रकाशित नहीं करते हैं। उसका नाम का खुलासा करने से लड़की की भी जानकारी सामने आ सकती है।