अप्रैल के पहले हफ्ते में दोपहर 1 बजे टेलीकास्ट होगा शक्तिमान, चाणक्य के भी 47 एपिसोड होंगे री-रन

Posted By: Himmat Jaithwar
3/31/2020

टेलीविजन का गोल्डन एरा लॉकडाउन में दोबारा लौट आया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शक्तिमान के टेलीकास्ट टाइमिंग की घोषणा कर दी है। शक्तिमान अप्रैल के पहले हफ्ते से दोपहर 1 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बना शो चाणक्य भी डीडी भारती पर दोपहर में ही शेड्यूल किया गया है। 

अभी तक इनका हो रहा पुन: प्रसारण : दूरदर्शन पर अभी तक रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत और ब्योमकेश बख्शी जैसे शो ही दिखाए जा रहे थे। लोगों की डिमांड थी कि शक्तिमान काे भी टेलीकास्ट किया जाए। इस मांग को मानते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इनका समय तय कर दिया है। 

शक्तिमान-चाणक्य की खास बातें : शक्तिमान का टेलीकास्ट 1997 में शुरू हुआ था जो 2005 तक चला। मुकेश खन्ना और वैष्णवी इसमें लीड रोल में थे। जबकि चाणक्य में डाॅ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लीड रोल निभाया था। शो 1991 में शुरू हुआ था। 47 एपिसोड की यह सीरीज अगस्त 1992 में खत्म हुई थी। 



Log In Your Account