बॉलीवुड सिंगर कनिका की पांचवीं रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव, कनिका की अगली रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर ने जताई यह उम्मीद

Posted By: Himmat Jaithwar
3/31/2020

लखनऊ. बॉलीवुड सिंगर कनिका काफी लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कनिका की पिछली चारों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। कनिका कपूर का पांचवा कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजिटिव आना बड़ी चिंताजनक बात है, लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि कनिका कपूर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इसके बावजूद भी कनिका के कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यह सोचने वाली बात है कि लगातार सुधार होने के वाबजूद भी कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव क्यों आ रही है। इसके वाबजूद भी कनिका की निगेटिव रिपोर्ट को लेकर उम्मीद जताई है।

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज का हर 48 घंटे बाद कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाता है और ऐसे कनिका के पांच टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कनिका के पांचों टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। कनिका को अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एडमिट करवाया गया है। डॉ. आरके धीमान के हवाले से एएनआई ने ट्वीट किया, जिसमें कहा गया- कनिका कपूर असिम्पटोमैटिक हैं, यानि कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। हालत स्थिर और अच्छी है। वो सामान्य रूप से खाना खा रही हैं। डॉ. धीमान ने कहा कि मीडिया में उनकी हालत ख़राब होने की ख़बरें ग़लत हैं। इसी के साथ ही डॉक्टरों ने बताया है कि कनिका की हालत में सुधार तो हे रहा है इसलिए वह भी उम्मीद करते हैं कि कनिका की अगली रिपोर्ट निगेटिव आए।

जब कनिका कपूर के चौथे टेस्ट की रिपोर्ट आई थी तो कनिका कपूर के घरवालों ने कनिका कपूर के और अच्छे इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की इच्छा जताई थी। साथ ही कनिका के घर वाले प्रशासन से भी नाखुश हैं और अच्छे से काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले डॉक्टर्स ने आरोप लगाया था कि कनिका कपूर इलाज में साथ नहीं दे रही हैं और एक मरीज की जगह एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं।

बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं और उसके बाद उन्होंने कई पार्टी और समारोह में हिस्सा लिया था। उसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद 20 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है और अभी तक कोरोना वायरस के चार टेस्ट हो चुके हैं। पीजीआइ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की देखभाल के लिए हर समय एक नर्स तैनात रहती है। चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती है। साथ ही उनके खाने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।



Log In Your Account