विवेक ओबेरॉय ने पत्नी प्रियंका संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, मालदीव में ऐसे एंजॉय कर रहे हैं दोनों

Posted By: Himmat Jaithwar
12/1/2020

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों मालदीव में परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज में विवेक पत्नी प्रियंका ओबेरॉय के साथ नजर आ रहे हैं। 

विवेक ओबेरॉय ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वह पत्नी प्रियंका के साथ पूल में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। विवेक ने फोटोज को पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, सनसेट, जादुई समय। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है। विवेक और प्रियंका की इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।


मालूम हो कि विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों ने अरैंज मैरीज की थी। शादी के बाद प्रियंका ने 2 बच्चों को जन्म दिया जिनके नाम विवान और अमेया है। 


विवेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह काम पर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी आगामी फिल्म रोजी: द सैफरॉन चैप्टर के लिए फोटोशूट कराते दिखाई दिए थे। विवेक पिछली बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे जिसमें वह उन्होंने देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।



Log In Your Account