10 साल की सौतेली बेटी से छेड़छाड़ करता था 40 साल का पिता; मां को सुनाई आपबीती, अब एफआईआर दर्ज

Posted By: Himmat Jaithwar
12/5/2020

भोपाल में एक 40 वर्षीय पिता ने सौतेली बेटी से शर्मनाक हरकत करते हुए रिश्तों को बदनाम कर दिया। पत्नी के घर से निकलते ही वह 10 साल बच्ची से छेड़छाड़ करता था। हद तो तब हो गई, जब उसने शुक्रवार को ज्यादती करने की कोशिश की। बच्ची ने रोते हुए मां को आपबीती सुना दी। इसके बाद पत्नी ने चाइल्ड लाइन की मदद से पति के खिलाफ हबीबगंज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी कर ली। उसने बताया कि उसके काम पर जाने पर उसका पति बेटी से छेड़छाड़ करने लगता था। इसके बारे में उसने शुक्रवार रात बताया। बेटी ने कहा कि पहले पापा उसे पास बुलाकर छेड़छाड़ करते थे। वह रोने लगती थी, तो वे मारने की धमकी देते थे।

वे उसे पीटते भी थे। पहले तो वह चुप रही, लेकिन हरकतें बढ़ने लगी। शुक्रवार को मां के जाते ही पिता ने कमरा बंद कर ज्यादती की कोशिश की। वह किसी तरह भाग निकली। बेटी की बात सुनते ही पहले तो महिला ने पति खूब खरी-खोटी सुनाईं। उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

चाइल्ड लाइन ने काउंसलिंग की

बच्ची की उम्र कम होने के कारण चाइल्ड लाइन के माध्यम से बच्ची और उसकी मां की काउंसलिंग कराई गई। कोशिशों के बाद ही महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ ज्यादती समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Log In Your Account