सना खान से लेकर प्रिटी जिंटा तक, इन बॉलीवुड स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री के बाहर मिला उनका हमसफर

Posted By: Himmat Jaithwar
12/5/2020

बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना प्यार मिला। वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड से दूर किसी अन्य प्रोफेशन के व्यक्ति को अपना अपना हमसफर बनाना बेहतर समझा। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर…

सना खान

सना ने अक्टूबर में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करने के बाद सूरत के मुफ्ती अनस सैय्यद को अपना हमसफर बनाकर सबको चौंका दिया। इससे पहले उनका कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से ब्रेकअप हुआ था।

शाहिद कपूर

शाहिद का प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर से अफेयर रहा लेकिन उन्होंने शादी दिल्ली की मीरा राजपूत से की। दोनों ने 2015 में अरेंज मैरिज की थी जिसके बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

मिलिंद सोमन

मिलिंद ने 2017 में खुद से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी की। दिल्ली की अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है। 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी है। उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की थी। हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस कपल का 2009 में तलाक हो गया। अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा। एक्स-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ मिलिंद सोमन का अफेयर था।

माधुरी दीक्षित

80 और 90 के दशक की लीडिंग लेडी माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। दोनों की शादी को अब 21 साल हो चुके हैं। ये दो बच्चों के माता-पिता हैं जिनके नाम एरिन और रेयान हैं।

प्रिटी जिंटा

प्रिटी जिंटा ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। 29 फरवरी, 2016 को जोड़ी ने लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। लगभग 6 महीनों बाद प्रिटी और जीन की वेडिंग फोटोज सामने आई थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि

बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद मीनाक्षी ने हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी कर ली। ये शादी न्यूयॉर्क में रजिस्टर कराई गई। दोनों शादी के बाद पूरे परिवार के साथ टेक्सास में रहते हैं। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं, एक का नाम केंद्रा और दूसरे का नाम जोश है।

जॉन अब्राहम

बिपाशा बसु के साथ 8 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद जॉन का ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने बैंकर प्रिया रुंचाल से 2014 में शादी की। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं।



Log In Your Account