बर्गर खाने के लिए हेलिकॉप्टर से 725 किमी का सफर तय किया, खाने का खर्च 4880 रुपए और आने-जाने का किराया लगा 2 लाख

Posted By: Himmat Jaithwar
12/7/2020

पसंदीदा खाने के लिए शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाना बड़ी बात नहीं है। हद तो तब हो गई जब एक शख्स ने बर्गर खाने के लिए 725 किमी की दूरी तय की। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए में चॉपर बुक किया। 33 साल के रूसी अरबपति विक्टर मार्टिनोव गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया के अनुस्था में छुटि्टयां मना रहे थे और उन्हें वहां का लोकल फूड पसंद नहीं आया।

करीब में फास्ट फूड आउटलेट भी नहीं था इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर बुक कर लिया ताकि वह बर्गर खा सकें। मार्टिनोव और उनकी गर्लफ्रेंड ने खाने के लिए करीब 4880 रुपए खर्च किए। लेकिन आने-जाने में 2 लाख रुपए खर्च हुए। मार्टिनोव ने बताया - ''मैं और मेरी गर्लफ्रेंड ऑर्गेनिक फूड खाकर बोर हो गए थे। हमने अपनी पसंद का खाना खाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराया। हमने बर्गर खाया और वापिस आ गए''।



Log In Your Account