वायरस के नए स्ट्रेन से हड़कंप; सऊदी ने एक हफ्ते के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकीं, बॉर्डर भी सील

Posted By: Himmat Jaithwar
12/21/2020

एक तरफ दुनिया कोरोना वैक्सीन की राह देख रही है, लेकिन महामारी का खतरा अब भी कम नहीं हो रहा। ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद वायरस में म्यूटेशन (कोरोनावायरस का नया वैरिएंट) की बात सामने आई है। इसको देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर एक हफ्ते का प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी ने अपनी सीमाएं भी एक हफ्ते के लिए सील कर दी हैं।

दुनिया में कोरोना के 7 करोड़ 71 लाख 69 हजार 359 केस हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि 5 करोड़ 40 लाख 88 हजार 483 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 16 लाख 99 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है।

वायरस का नया रूप पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है
वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है, यानी इसका गुण बदलते रहते हैं। म्यूटेशन होने से ज्यादातर वेरिएंट खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है। यह प्रोसेस इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक एक रूप को समझ भी नहीं पाते और दूसरा नया रूप सामने आ जाता है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कोरोनावायरस को जो नया रूप ब्रिटेन में मिला है वह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

UK में कड़े प्रतिबंध, 13 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स रोकीं
UK में सरकार ने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। लंदन में लोगों को घर से निकलने की मनाही हो सकती है। 13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कनाडा ने UK से आनी वाली फ्लाइट्स पर 72 घंटे का बैन लगाया है।

फोटो लंदन के सेंट पेंक्रास इंटरनेशनल स्टेशन की है। कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लिहाजा लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।
फोटो लंदन के सेंट पेंक्रास इंटरनेशनल स्टेशन की है। कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लिहाजा लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।

दुनिया में कोरोना से जुड़े अहम अपडेट

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आध्यात्मिक सलाहकार जेंटजन फ्रेंकलिन पॉजिटिव हो गए हैं। फ्रेंकलिन नॉर्थ जॉर्जिया के गेन्सविल के फ्री चैपल चर्च में पादरी हैं। बीते हफ्ते जेंटजन अपने परिवार के साथ व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के लिए गए थे। 15 दिसंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। संसद ने कोरोना राहत के लिए 900 बिलियन डॉलर (करीब 44 लाख करोड़ रुपए) के कोरोना राहत फंड को मंजूरी दे दी है।

व्हाइट हाउस में अपनी बेटी के साथ जेंटजन फ्रेंकलिन।
व्हाइट हाउस में अपनी बेटी के साथ जेंटजन फ्रेंकलिन।

साउथ कोरिया: यहां कोरोना पर एक तरह नियंत्रण कर लिया गया है। अभी 926 मामले हैं, 698 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया है कि 300 बेड कोरोना मरीजों के लिए खाली रखें। सरकार की तरफ से सुविधाओं के लिए 4.5 मिलियन डॉलर भी दिए गए हैं।

साउथ कोरिया में लोग कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। सियोल में स्वैब सैंपल लिए जाने के दौरान एक व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाए हुए था।
साउथ कोरिया में लोग कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। सियोल में स्वैब सैंपल लिए जाने के दौरान एक व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाए हुए था।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 18,267,579 324,869 10,622,082
भारत 10,056,248 145,843 9,605,390
ब्राजील 7,238,600 186,773 6,245,801
रूस 2,848,377 50,858 2,275,657
फ्रांस 2,473,354 60,549 183,806
यूके 2,040,147 67,401 N/A
तुर्की 2,024,601 18,097 1,800,286
इटली 1,953,185 68,799 1,261,626
स्पेन 1,817,448 48,926 N/A
अर्जेंटीना 1,541,285 41,813 1,368,346

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)



Log In Your Account