'परमवीर' पर आया एक्टर सलमान खान का दिल, 1 करोड़ रुपए देने को तैयार; मालिक का बेचने से साफ इनकार

Posted By: Himmat Jaithwar
2/17/2021

दुनियाभर में करोड़ों लोग बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान पर फिदा हैं, लेकिन 'भाईजान' का दिल 'परमवीर' ने चुरा लिया है। वे उस पर इस कदर फिदा हैं कि किसी भी कीमत पर उसे पाना चाहते हैं। लेकिन इस दिक्कत सामने आ रही है, जिसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

परमवीर मारवाड़ी नस्ल का है और इसका रंग काला है।
परमवीर मारवाड़ी नस्ल का है और इसका रंग काला है।

'परमवीर' एक घोड़ा है, जो सलमान खान को बेहद पसंद आया। पंजाब के फरीदकोट जिले में हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में भैंसड़ा स्टड फार्म अहमदाबाद (गुजरात) से रंजीत सिंह राठौड़ अपने दो घोड़ों को लेकर आए हैं। परमवीर इन्हीं घोड़ों में से एक है।

सलमान खान इस घोड़े को खरीदना चाहते हैं। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए है और सलमान यह कीमत देने को भी तैयार हैं। सलमान खान की टीम ने रंजीत सिंह को ऑफर भी दिया, लेकिन उन्होंने परमवीर को बेचने से साफ इनकार कर दिया है। फिर भी खरीदने के प्रयास जारी हैं।

पिछले वर्ष रिलांयस ग्रुप ने परमवीर की कीमत एक करोड़ रुपए लगाई थी।
पिछले वर्ष रिलांयस ग्रुप ने परमवीर की कीमत एक करोड़ रुपए लगाई थी।

परमवीर मारवाड़ी नस्ल का है और इसका रंग काला है। ऊंचाई 65 इंच से ज्यादा है। पिछले वर्ष रिलांयस ग्रुप ने परमवीर की कीमत एक करोड़ रुपए लगाई थी। परमवीर की डाइट पर रोजाना औसतन 1800 से 2000 रुपए का खर्च आता है।



Log In Your Account