राजकोट में भाजपा की बल्ले-बल्ले, 72 में से 24 सीटें जीतीं और 22 पर आगे, पिछली बार कांग्रेस को मिली थीं 34 सीटें

Posted By: Himmat Jaithwar
2/23/2021

गुजरात के 6 महानगरपालिका (मनपा) के चुनावों के परिणाम आने जारी हैं। राजकोट की 72 सीटों में से अभी 50 सीटों के रुझान आए हैं। जिनमें से 25 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं और 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक नजर आ रहा है। यहां कांग्रेस सिर्फ 10 सीटों पर ही आगे चल रही है। जबकि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने राजकोट में 34 सीटें जीती थीं।

567 सीटों की गिनती
बता दें, गुजरात में 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना आज यानी की 23 फरवरी को हो रही है।

जिला-तालुका पंचायतों में भी होने हैं चुनाव
अगले रविवार यानी 28 फरवरी को 31 जिला, 231 तालुका पंचायत और 81 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे।



Log In Your Account