पिछले कई दिनों से थे बीमारी, 78 साल के जोशी ने भोपाल के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, इंदौर में शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Posted By: Himmat Jaithwar
4/10/2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश जोशी का निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। जोशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उन्होंने शुक्रवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। जोशी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। दिग्विजय सरकार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे।

उनकी पार्थिव देह 10 अप्रैल शनिवार सुबह 11 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचेगी। अंतिम यात्रा निज निवास E-1 ओल्ड पलासिया, इंदौर से दोपहर 1 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंचेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



Log In Your Account