देवेंद्र फडणवीस के 22 साल के भतीजे को वैक्सीन लगी तो ट्रोल हुए पूर्व CM, कांग्रेस ने पूछा- आपके भतीजे फ्रंटलाइन वर्कर हैं क्या?

Posted By: Himmat Jaithwar
4/20/2021

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वजह उनके भतीजे तन्मय फडणवीस हैं, जिनकी कोरोना वैक्सीन लगवाने की फोटो वायरल हुई है। इस पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि तन्मय की उम्र सिर्फ 21-22 साल बताई जा रही है। जबकि 45 साल से कम उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन तो अभी शुरू ही नहीं हुआ है। तन्मय के वैक्सीन लगवाने पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस ने तंज कसते हुए फडणवीस से पूछा है कि आपके भतीजे आरोग्य कर्मचारी या फ्रंटलाइन वर्कर हैं क्या?

महाराष्ट्र कांग्रेस के 5 सवाल

महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक स्लाइड शेयर कर तन्मय के वैक्सीनेशन को लेकर 5 सवाल किए हैं-

  • क्या तन्मय की उम्र 45 साल से ज्यादा है?
  • क्या वे कोई फ्रंटलाइन वर्कर हैं?
  • क्या वे कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं?
  • यदि नहीं, तो उनका टीकाकरण कैसे हुआ?
  • क्या BJP के पास रेमेडेसिविर जैसे टीकों का गुप्त भंडार है?

नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में हुए वैक्सीनेशन की फोटो को तन्मय ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब लोग पूछ रहे हैं कि तन्मय को किस कोटे से वैक्सीन लगा दी गई। फडणवीस पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लग रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' की फोटो शेयर कर VIP कल्चर पर सवाल उठा रहे हैं।

तन्मय ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की थी। बाद में विवाद बढ़ने पर डिलीट कर दी।
तन्मय ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की थी। बाद में विवाद बढ़ने पर डिलीट कर दी।
तन्मय (काले सूट में) देवेंद्र फडणवीस के चचेरे भाई अभिजीत फडणवीस के बेटे और पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस के नाती हैं।
तन्मय (काले सूट में) देवेंद्र फडणवीस के चचेरे भाई अभिजीत फडणवीस के बेटे और पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस के नाती हैं।

फडणवीस की सफाई- सभी को नियमों का पालन करना चाहिए
तन्मय के वैक्सीनेशन की फोटो वायरल होने के बाद देवेंद्र फडणवीस को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा है, 'तन्मय मेरे दूर के रिश्तेदार हैं। मुझे कोई अंदाजा नहीं कि किस मापदंड के तहत उन्हें वैक्सीन मिली है। अगर ये तय गाइडलाइंस के मुताबिक हुआ है तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन गाइडलाइंस का उल्लंघन हुआ है तो यह पूरी तरह से गलत है। मेरी पत्नी और बेटी का भी टीकाकरण नहीं हुआ है, क्योंकि वे इसके लिए योग्य नहीं हैं। मेरा मानना है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।'

तन्मय और देवेंद्र फडणवीस की यह फोटो विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद की है।
तन्मय और देवेंद्र फडणवीस की यह फोटो विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद की है।

तन्मय को पहला डोज मुंबई, दूसरा नागपुर में दिया गया
नागपुर कैंसर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शैलेश जोगलेकर ने बताया, 'तन्मय ने नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) में वैक्सीन का दूसरा डोज लगा है। उन्हें पहला डोज मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में लगा थी। उन्हें किस प्रोविजन के तहत पहला डोज लगाया गया यह पता नहीं है। उन्होंने हमें पहले डोज का सर्टिफिकेट दिखाया और हमने इसी आधार पर उन्हें दूसरा डोज लगा दिया।'



Log In Your Account