CM ने कहा- कमलनाथ सबसे बड़े झूठें; कांग्रेस प्रदेश में आग लगना चाहती है, जनता इनसे बच कर रहे

Posted By: Himmat Jaithwar
5/29/2021

कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है। कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिए, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ अपने बयान में कह रहे हैं कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल से मिलकर आया हूं। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन से हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का स्तर कितने नीचे चला गया है। ऐसी झूठी कांग्रेस से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था, कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। अगर नहीं खोया है, तो ऐसा विकृत विचार उनके दिमाग में कैसे आया। ऐसा कांग्रेस का अध्यक्ष भारत का नागरिक कहलाने का हकदार नहीं है। कमलनाथ जी की जांच करानी चाहिए। सोनिया गांधी को उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
कमलनाथ प्रदेश में काेविड से हो रही मौतों को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार को घेरते आ रहे हैं। कमननाथ शुक्रवार को सतना जिले के मैहर दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कोविड से हुई मौतों पर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80% शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं। उन्होंने कहा- प्रदेश में इन दिनों कोविड माफिया चल रहा है। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं में कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा था कि भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। हालत ये है कि विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है।
कमलनाथ प्रदेश में काेविड से हो रही मौतों को लेकर पिछले कई दिनों से घेरते आ रहे हैं। कमलनाथ शुक्रवार को सतना जिले के मैहर दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कोविड से हुई मौतों पर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80% शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है।

गृह मंत्री ने कमलनाथ की तुलना जयचंद व मीर जाफर से की
प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कमलनाथ की तुलना जयचंद और मीर जाफर से की है। उन्होंने कहा कि जयचंद और मीर जाफर के बाद देश को बदनाम करने और अपमानित करने वाला नया कमलनाथ नाथ वैरियंट आया हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी पद लोलुपता हावी हो गई है कि देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे मुर्दों से बात कर रहे हैं। कब्रिस्तान में लाशें गिन रहे हैं।



Log In Your Account