शिवराज पर निगम-मंडलों में नियुक्तियां करने का बढ़ा दवाब; सिंधिया वीडी शर्मा के साथ लंच व भार्गव के साथ करेंगे डिनर

Posted By: Himmat Jaithwar
6/9/2021

प्रदेश भाजपा में चल रही सरगर्मियों के बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से तीन दिन के मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं। सिंधिया आज 1 बजे आने के बाद भोपाल में रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर इनके बीच चर्चा होगी। सिंधिया के आने से ठीक एक दिन पहले प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होने के बाद अब मुख्यमंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां करने का दवाब बढ़ रहा है। इसकी वजह यह है कि पिछले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की बंद कमरों में मुलाकातें हुई। कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश कार्य समिति के अलावा निगम-मंडलों में नियुक्तयों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निगम-मंडलों मंे नियुक्ति करने का दवाब बढ़ गया है। दरअसल, सिंधिया चाहते हैं कि उनके समर्थक नेताओं को निगम-मंडलों की कमान दी जाए। इसमें विधानसभा उप चुनाव हार चुकी इमरती देवी को महिला वित्त विकास निगम की कमान देने पर सरकार और संगठन दोनाें लगभग राजी हैं, लेकिन अन्य नेताओं को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि एंदल सिंह कंषाना, मुन्नालाल गोयल व गिर्राराज दंडोतिया का पुनर्वास हो जाएगा। इसको लेकर सिंधिया की वीडी शर्मा से चर्चा होगी। सिंधिया एयर पोर्ट से सीधे बीजेपी दफ्तर पहुचंेगे। यहां उनकी शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ बातचीत होगी। वे यहां करीब 3 बजे तक रहेंगे और लंच भी करेंगे। सिंधिया करीब साढ़े 3 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा होगी। शाम को 6 बजे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिलने के बाद वे संघ कार्यालय समिधा जाएंगे। वे यहां मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते के साथ करीब 1 घंटे तक अकेले में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे रात 8 बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के घर जाएंगे और उनके साथ डिनर करेंगे। सिंधिया का यह भोपाल दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियगम-मंडलों में नियुक्तियों कई दिनों से अटकी हैं। सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए उनके समथ्रकों को भी इस दौरे से काफी उम्मीद है। हालांकि प्रदेश कार्यसमिति में सिंधिया के समर्थक एडजस्ट हो ुचके हैं। बावजूद इसके सिंधिया अपने समर्थकों को निगम-मंडल में पद देने के लिए मुख्यमंत्री और प्र प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करेंगे।



Log In Your Account