क्लबहाउस चैट पर घिरे दिग्विजय का पलटवार, लिखा- क्या मोहन भागवत की भी NIA की जांच कराओगे

Posted By: Himmat Jaithwar
6/13/2021

क्लबहाउस चैट में धारा 370 पर बोलने पर भाजपा के निशाने पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। रविवार सुबह 11:30 बजे के लगभग उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से सवाल किया कि क्या मोहन भागवत जी को भी पाकिस्तान भेजोगे और उनकी भी NIA की जांच कराओगे? हम दोनों की जांच NIA से करवा लों। दिग्विजय सिंह ने करीब छह साल पहले आरएसएस की तरफ से आए एक बयान को आधार बताते हुए यह बात लिखी।

बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के दिग्विजय सिंह की एनआईए से जांच कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे। दिग्विजय सिंह के फोन की भी जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने यह बात कही है।

ये कहा था दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जम्मू-कश्मीर में दोबारा आर्टिकल 370 लागू करने का बयान दिया था। इसे लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। केंद्र एवं मध्यप्रदेश भाजपा ने बयान पर तिखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कई सवाल भी उठाए हैं। इसके साथ दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।



Log In Your Account