साध्वी ने शक्ति नगर में खेला बास्केटबॉल और वॉलीबॉल, कांग्रेस का तंज- अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, ऐसे खेलते देख खुशी हुई

Posted By: Himmat Jaithwar
7/2/2021

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब फिट हैं। अक्सर व्हीलचेयर पर नजर आने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह गुरुवार को बास्केटबॉल और वॉलीबॉल खेलते दिखीं। उन्होंने ड्रिबलिंग करते हुए बास्केटबॉल के कई शॉट्स लगाए। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो खुशी हुई…।

दरअसल, गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गई और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने उनका बास्केटबॉल खेलते वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आज़माते देखा तो खुशी हुई…। अभी तक यही पता था, किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती है…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..।

ग्रांउड पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर।
ग्रांउड पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर।



Log In Your Account