कमलनाथ से 40 साल पुरानी दोस्ती है, कभी खत्म नहीं हो सकती: दिग्विजय सिंह

Posted By: Himmat Jaithwar
6/1/2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तकरार की दर्जनों खबरों के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने कुछ मित्र पत्रकारों को बुलाकर ऑफिशल स्टेटमेंट जारी कर दिया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी में इसका कोई महत्व नहीं है क्योंकि कमलनाथ ने तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधे पर हाथ रख कर फोटो जारी करवाया था।

कमलनाथ से संबंधों के बारे में दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने मीडिया में सफाई दी है। दिग्विजय ने कमलनाथ के साथ विवाद की खबरों पर कहा कि कमलनाथ से हमारी दोस्ती 40 साल पुरानी है, ये कभी खत्म नहीं हो सकती है। सारी अफवाहें बीजेपी की तरफ से उड़ाई गई है, हम लोगों के बीच न कोई दरार है और न दरार थी। उपचुनाव में हम सभी सीटें जीते और कमलनाथ ने फिर से मुख्यमंत्री बनें। 

पुत्रों को लिफ्ट कराने के चक्कर में लटक गई कॉन्ग्रेस 

दरअसल दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का याराना उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी पुत्रों के कारण बिगड़ने की खबरें आई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों जानते हैं कि मध्यप्रदेश में राजनीति के लिए उनके पास आप ज्यादा समय नहीं है। दोनों जल्दी से जल्दी अपने बेटे को पार्टी के टॉप पर स्थापित करना चाहते हैं। पुत्र प्रेम के इसी चक्कर में कमलनाथ की कैबिनेट का गणित बिगड़ गया था। अब पूरी कांग्रेस आसमान से गिरे खजूर में लटकी दिखाई दे रही है।



Log In Your Account