राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे प्रभावित 4 देशों से भारत की तुलना की, ग्राफिक्स के जरिए देश के लॉकडाउन को फेल बताया

Posted By: Himmat Jaithwar
6/6/2020

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में हुए लॉकडाउन को फेल बताया है। शुक्रवार शाम उन्होंने ट्विटर पर एक ग्राफिक्स शेयर किया। इसमें दुनिया के 4 सबसे प्रभावित देशों से भारत में संक्रमण के बढ़ते मामलों की तुलना की है। इनमें स्पेन, जर्मनी, यूके और इटली शामिल हैं।

इन चारों देशों में भी लॉकडाउन किया गया था। राहुल के ग्राफिक्स शेयर से यह तो साफ होता है कि बाकी चारों देशों ने लॉकडाउन जब खोला तब उनके यहां संक्रमण की गति कम हुई, जबकि भारत में इसके उलट हुआ। यहां लॉकडाउन तब खोला जा रहा है, जब संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  

हालांकि, इन चारों देशों के मुकाबले आंकड़े देखें तो कुछ मामलों में भारत बेहतर स्थिति में भी है। मसलन हमारे देश की आबादी इन 4 देशों के मुकाबले ज्यादा है मगर यहां इन देशों की तुलना में सबसे कम मौतें हुई हैं। भारत में अब तक करीब 6,400 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में यह आंकड़ा 27 हजार से अधिक है। यूके में 39 हजार 904, इटली में 33 हजार 689 और जर्मनी में 8,736 लोगों की मौत हुई है। 

तीन देश में संक्रमितों की संख्या भारत से ज्यादा

देश लॉकडाउन कब लगा   तब कितने संक्रमित थे   अनलॉक कब हुआ   तब कितने संक्रमित थे   अब की स्थिति
भारत  25 मार्च   657 31 मई 1,82,123 2,33,045  
स्पेन 12 मार्च   3,146 28 अप्रैल 2,32,128   287,740
यूके 21 मार्च 5,018 13 मई 2,29,705  283,311
जर्मनी 17 मार्च 9,367 22 अप्रैल 1,50,648 184,923
इटली 8 मार्च   7,375 16 अप्रैल 1,68,974 234,013

लॉकडाउन में छूट मिलते ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ी
25 मार्च से 14 अप्रैल यानी 21 दिनों के लॉकडाउन में संक्रमण के 10 हजार 914 नए मामले आए। लॉकडाउन के दूसरे फेज में केंद्र सरकार ने लोगों को कई छूट दी। लोगों के घरों से निकलते ही इसकी रफ्तार तेज हो गई। इन 18 दिनों के लॉकडाउन में 31,293 नए मामले आए। सरकार ने लॉकडाउन फेज-3 में थोड़ी और रियायतें दी तो मामले भी उसी तरह से बढ़े।

लॉकडाउन फेज 3 के 14 दिन में संक्रमण के 53 हजार 359 हजार नए मामले सामने आए। इसके बाद 31 मई तक लॉकडाउन फेज-4 लगा। इन 14 दिनों में सबसे ज्यादा छूट मिली और सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या बढ़ी। इस बीच संक्रमण के 94 हजार 511 नए मामले सामने आए।



Log In Your Account