शिवराज सिंह मालूम नहीं कितने दिन मुख्यमंत्री रहेंगे: दिग्विजय सिंह

Posted By: Himmat Jaithwar
6/9/2020

भोपाल। सोमवार को करीब पौने 2 घंटे की ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान कितने दिन तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे उन्हें खुद नहीं मालूम। 

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इन दिनों काफी दबाव में है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके अपने परिवार का दबाव तो स्वाभाविक है। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबाव है और पिछली सरकार में उनके खासम खास मंत्रियों का दबाव भी है। 

शिवराज सिंह जी पर इस बार जितना दबाव है, उतना शायद उन्होंने कभी झेला ना हो। और यह भी नहीं मालूम कि कितने दिन तक मुख्यमंत्री रहेंगे। तबादलों की कमाई शुरू हो गई है, अवैध खनन की शुरू हो गई है, आप सब देख ही रहे हैं कि किस तरह से पैसा कमाने के लिए 'आपदा को अवसर' में पलटा जा रहा है।



Log In Your Account