भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं; एमपी में सिंधिया और दिग्विजय जीते; गुजरात में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को जीत मिली

Posted By: Himmat Jaithwar
6/20/2020

नई दिल्ली. राज्यसभा की 19 सीटों पर शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे आ गए। भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं। पिछली बार इन 19 सीटों में से भाजपा को 9 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं। यानी इस बार भाजपा को 1 और कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हुआ। 

भाजपा की भले ही राज्यसभा की एक सीट घट गई, लेकिन उसके नेतृत्व वाले एनडीए को इस चुनाव से कोई नुकसान होता नहीं दिखा। राज्यसभा की इन 19 सीटों में से एनडीए ने पिछली बार 10 सीटें जीती थीं। इस बार भी भाजपा को 8 और एमडीए-एमएनएफ को 1-1 सीट मिली। इस तरह 10 सीटों का एनडीए का आंकड़ा बरकरार रहा।

उधर, यूपीए को 2 सीटों का नुकसान हुआ। पिछली बार यूपीए ने इन 19 में से 7 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के पास 6 और राजद के पास 1 सीट थी। इस बार कांग्रेस ने 4 और झामुमो ने 1 सीट जीती है। इस तरह यूपीए के खाते में इस बार 5 सीटें आई हैं।

19 सीटों पर इस बार नतीजे 19 सीटों पर पिछली बार नतीजे

एनडीए 10

(भाजपा 8 + एमडीए 1 + एमएनएफ 1) 

एनडीए 10

(भाजपा 9 + तेदेपा 1) 

यूपीए 5

(कांग्रेस 4 + झामुमो 1)

यूपीए 7

(कांग्रेस 6 + राजद 1) 

वाईएसआर 4 1 निर्दलीय, 1 टीआरएस

सिंधिया, दिग्विजय, वेणुगोपाल जीते
बड़े चेहरों की बात करें तो मध्यप्रदेश में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जीत गए। ये दोनों नेता 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान से जीते हैं।

गुजरात में काउंटिंग रुकी रही
गुजरात में इस बार पेंच फंस हुआ था। कई दिन चले रिजॉर्ट पाॅलिटिक्स के बाद वोटिंग हुई, लेकिन वोटों की गिनती के दौरान कांग्रेस ने भाजपा के 2 वोटों को डिस्क्वालिफाई करने की मांग कर दी। इस वजह से करीब ढाई घंटे तक काउंटिंग रुकी रही। बाद में भाजपा के 3 और कांग्रेस का 1 उम्मीदवार जीत गया।

राज्यसभा की 19 सीटों पर नतीजे

राज्य सीटें इस बार नतीजे पिछली बार
गुजरात 4 भाजपा 3, कांग्रेस 1 भाजपा 3, कांग्रेस 1
आंध्र

4

वाईएसआर कांग्रेस 4 कांग्रेस 2, तेदेपा 1, टीआरएस 1
मध्यप्रदेश 3 भाजपा 2, कांग्रेस 1 भाजपा 2, कांग्रेस 1
राजस्थान 3 भाजपा 1, कांग्रेस 2 भाजपा 3
झारखंड 2 भाजपा 1, झामुमो 1 राजद 1, निर्दलीय 1
मणिपुर 1 भाजपा 1 भाजपा 1
मेघालय 1 एमडीए 1 (एनडीए के साथ) कांग्रेस 1
मिजोरम 1 एमएनएफ 1 (एनडीए के साथ) कांग्रेस 1
कुल 19 भाजपा 8, कांग्रेस 4 भाजपा 9, कांग्रेस 6

अपडेट्स

  • मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से 2 पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीत गए। 1 सीट पर कांग्रेस से दिग्विजय सिंह जीते। 
  • राजस्थान में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीत गए। भाजपा को 1 सीट मिली। पार्टी के राजेंद्र गहलोत जीत गए। 
  • आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली। 
  • झारखंड में झामुमो के शिबू सोरेन और भाजपा के दीपक प्रकाश जीते।
  • मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी के नेता और मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के जॉइंट कैंडिडेट डॉ. खारलुखी जीत गए।
  • मणिपुर में भाजपा अल्पमत में है, लेकिन उसके उम्मीदवार लेइसेम्बा सनाजाओबा जीत गए हैं। मणिपुर में बुधवार को राज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले उस वक्त सियासी संकट आ गया था, जब भाजपा के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद राज्य में सरकार अल्पमत में आ गई है। 
  • मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट यानी एमएनएफ के उम्मीदवार के. वनलालवेना जीते। एमएनएफ केंद्र में एनडीए को सपोर्ट करती है।
  • राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे। इसलिए 19 सीटों पर वोटिंग हुई।

मध्य प्रदेश के नतीजे: भाजपा ने 2, कांग्रेस ने 1 सीट जीती

उम्मीदवार पार्टी जीते/हारे
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा जीते
सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा जीते
दिग्विजय सिंह कांग्रेस जीते
फूल सिंह बरैया कांग्रेस हारे

कमलनाथ विधायकों को बसों में लेकर विधानसभा पहुंचे थे

क्रॉस वोटिंग के डर से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दो बसों में पार्टी के विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले कमलनाथ के घर पर मॉक पोल हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायकों को बताया गया कि उन्हें किस कैंडिडेट को वोट देना है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (बाएं), पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (दाएं) ने वोट डाला।

राजस्थान के नतीजे: कांग्रेस ने 2, भाजपा ने 1 सीट जीती

उम्मीदवार पार्टी जीते/हारे
केसी वेणुगोपाल कांग्रेस जीते
नीरज डांगी कांग्रेस जीते
राजेंद्र सिंह गहलोत भाजपा जीते
ओंकार सिंह लखावत भाजपा हारे

राजस्थान में दो विधायकों ने वोट नहीं डाले

राजस्थान में 200 में से 198 विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस के विधायक वाजिब अली के वोट डालने पर दूसरे विधायकों ने आपत्ति जताई। अली विदेश से दिल्ली पहुंचे और फिर जयपुर आकर वोट डालने पहुंच गए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर वोट डाला। मंत्री भंवरलाल मेघवाल और विधायक गिरधारी लाल तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए।

जयपुर में कांग्रेस के विधायक वाजिब अली ने पीपीई किट पहनकर वोट डाला।

आंध्र प्रदेश के नतीजे: 4 सीटें वाईएसआर कांग्रेस ने जीती

उम्मीदवार पार्टी जीते/हारे
पी. सुभाष चंद्र  वाईएसआर कांग्रेस जीते
मोपीदेवी वेंकट रमन्ना वाईएसआर कांग्रेस जीते
अयोध्या रामीरेड्डी वाईएसआर कांग्रेस जीते
परिमल नाथवानी वाईएसआर कांग्रेस जीते
वरला रमैया तेदेपा हारे

गुजरात के नतीजे: भाजपा 3, कांग्रेस 1

4 सीटों के लिए गुजरात में 172 में से 170 विधायकों ने वोट डाला। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला। इसका फायदा भाजपा को मिला और उसका तीसरा उम्मीदवार जीत गया। भाजपा के 103, कांग्रेस के 65, एनसीपी के 1 विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने वोट डाले। 

उम्मीदवार पार्टी जीते/हारे
रमीलाबेन बारा भाजपा जीते
नरहरि अमीन भाजपा जीते
अभय भारद्वाज भाजपा जीते
शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस जीते
भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस हारे

गुजरात में कांग्रेस भाजपा के 2 वोट डिस्क्वालिफाई करने पर अड़ गई थी
गुजरात में वोटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा और केसरी सिंह सोलंकी के वोट को डिस्क्वालिफाई करने की मांग पर अड़ गई। कांग्रेस का कहना था कि भूपेंद्र सिंह को हाईकोर्ट डिस्क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन भाजपा की अपील की वजह से उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। हालांकि, भाजपा का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया था। इसलिए उनका वोट जायज है। 

आयोग ने कहा- कांग्रेस को वोटिंग के वक्त आपत्ति उठानी थी
कांग्रेस को दूसरी आपत्ति केसरी सिंह को लेकर थी। उन्होंने मेडिकली अनफिट होने का सर्टिफिकेट दिया था, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि उनका सर्टिफिकेट फर्जी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के ऑब्जेक्शन को ठुकरा दिया। आयोग ने कहा- आपको ऐतराज वोटिंग के वक्त उठाना था, काउंटिंग के वक्त नहीं। 




Log In Your Account