मध्यप्रदेश के सपा विधायक राजेश शुक्ला पार्टी से निष्कासित

Posted By: Himmat Jaithwar
6/20/2020

भोपाल. समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के एकमात्र पार्टी विधायक राजेश शुक्ला को आज पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया। सपा ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। इसमें लिखा है 'मध्यप्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।' राजेश शुक्ला ने राज्यसभा निर्वाचन के दौरान राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। 



Log In Your Account